Search

May 1, 2026 6:33 am

लिट्टीपाड़ा पुलिस की कार्रवाई: अनाधिकृत रूट पर चल रहे तीन कोयला डंफर जब्त, फाइन के लिए डीटीओ को भेजा गया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने अनाधिकृत रूट पर चलने वाले तीन खाली कोयला डंफर पर कारवाई की हैं। थाना प्रभारी ने चितलो फॉर्म के समीप जांच अभियान चलाकर उक्त तीनों कोयला डंफर को जब्त कर फाइन के लिए डीटीओ ऑफिस भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तीन डंफर जेएच 16जी,3390, जेएच 16एच 2054 एवं जेएच 16एफ 6967पाकुड़ में कोयला खाली कर अनाधिकृत रूट तोड़ाई,हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा के रास्ते अमड़ापाड़ा जा रहा था। उल्लेखनीय हैं कि कोयला डंफर का रूट शाहरग्राम,पचईबेड़ा के रास्ते अमड़ापाड़ा है,लेकिन चालक सारे नियमों को ताक पर रखकर ज्यादा ट्रिप के चक्कर में अनाधिकृत रूट पर सरपट दौड़ाते है।इन चालकों का प्रशासन का कारवाई का तनिक डर नहीं है। जबकि पुलिस अधीक्षक का साफ निर्देश है कि कोयला डंफर अपना निर्धारित रूट पर परिचालन करें। लेकिन कुछ गिने चुने चालक एवं मालिक अधिक ट्रिप के चक्कर में सारे नियमों को दरकिनार करते हुए अनाधिकृत रूट पर परिचालन जारी था,लेकिन थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने चालक एवं मालिक के मनसूबे पर पानी फेर दिया और उक्त तीन डंफर को जब्त कर लिट्टीपाड़ा थाना में सुरक्षित रखा गया। उन्होंने कहा फाइन हेतु डीटीओ को पत्रचार किया गया। उन्होंने का हर हाल में लिट्टीपाड़ा होते हुए कोयला डंफर को चलने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!