Search

September 11, 2026 8:35 pm

साइकिल-बाइक के बाद अब टोटो पर कोयला, तस्करी का बदला तरीका।

पाकुड़। अवैध कोयला परिवहन के लिए अब टोटो का भी इस्तेमाल होने लगा है। कोयला मोड़ के पास शुक्रवार को कोयला लदे एक टोटो को पकड़ा गया। इस मामले में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज कर टोटो को विधिवत जब्त कर थाना लाया गया। पहले साइकिल और मोटरसाइकिल से कोयला ढोया जाता था, जिसका सिलसिला अब भी जारी है। सुबह तड़के मालपहाड़ी की सड़क से लेकर दुर्गापुर और कोलाजोड़ा मार्ग पर कोयला लदी साइकिल और मोटरसाइकिलें फर्राटा भरती नजर आने की बात स्थानीय लोगों द्वारा कही जाती है। अब इस अवैध परिवहन में टोटो का इस्तेमाल भी सामने आया है।
कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार वाहन पकड़े जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध कोयला परिवहन पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। साइकिल से बाइक और अब टोटो तक पहुंचा कोयला परिवहन का तरीका सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर इस पर पूरी तरह रोक कब लगेगी?

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!