Search

May 1, 2026 3:55 am

झारखंड सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के 15 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

अनुमंडल दंडाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए निषेधाज्ञा लागू किया गया।

सतनाम सिंह

झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन दिनांक-21.09.2024 एवं दिनांक-22.09.2024 को पूर्वाह्न- 08.30 बजे से अपराह्न 05.00 बजे तक तीन पालियों में आयोजित होगी। उक्त परीक्षा का आयोजन हेतु पाकुड़ प्रखण्ड अंतर्गत कुल-15 परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। उक्त परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजन हेतु परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी/प्रेक्षक / पुलिस पदाधिकारी एवं गश्ती दल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अतः झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालन को ध्यान में रखते हुए प्रवीण केरकेटट्टा, अनुमंडल दण्डाधिकारी, पाकुड़ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक-21.09.2024 को परीक्षा प्रारंभ से 01 घंटा पूर्व से परीक्षा समाप्ति की तिथि दिनांक- 22.09.2024 के संध्या-06.00 बजे तक के पाकुड़ जिला अंतर्गत परीक्षा केंद्र के०के०एम कॉलेज, पाकुड़, पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज,डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, पाकुड़, हरिणडांगा उच्च विद्यालय, पाकुड़, रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय, पाकुड़, आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पाकुड़, मध्य विद्यालय, धनुषपूजा, डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बालिका, पाकुड़, मध्य विद्यालय हरिणडांगा, पाकुड़ पश्चिमी, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़, दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़, संत जोसेफ स्कूल, पाकुड़, एलाईट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ एवं संत डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ के 200 मीटर की परिधि में सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए निषेधाज्ञा लागू करता हूं। यह निषेधाज्ञा के आलोक में कोई भी व्यक्ति/ ग्रामीण जनता 05 से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित होने, घातक हथियार लेकर चलने, मजमा लगाने आदि पर प्रतिबंध रहेगा।निषेधाज्ञा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!