प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) शुक्रवार को प्रखंड के सभागार भवन में बीडीओ श्रीमान मराण्डी के अध्यक्षता में मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में बीडीओ ने सभी मुखिया ,पंचायत सचिव को आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना का प्राप्त आवेदन का अवलोकन कर ऑनलाइन सूची अपलोड कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने सभी मुखिया और पंचायत सेवक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मुखिया अपने अपने पंचायत क्षेत्र में प्राप्त आवेदन में योग्य लाभुकों का चयन करें।साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत छूटे हुए लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में बीडीओ ने मनरेगा मजदूरों को काम उपलब्ध कराने को लेकर अपने अपने पंचायत क्षेत्र में मजदुरों का रोजगार सृजन हेतु योजना का चयन एवं स्वीकृति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीआरओ कमल पहाड़िया, केसी दास, लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू,रामधन मुर्मू, जोसेफ मालतो सहित सभी मुखिया व सचिव उपस्थित थे।





