बीडीओ ने जांच को लेकर की टीम गठित।
एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के छक्कूधाडा पंचायत के मुखिया और उपमुखिया और वार्ड सदस्य द्वारा अबुआ आवास योजना समेत अन्य योजना में ग्रामीण से रूपये की उगाही करने को लेकर पिछले सप्ताह महेशपुर ब्लाॅक में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा था । इसी आलोक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने संज्ञान लेकर जांच टीम गठित की गई है जांच टीम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अब्दुल बहाव, ऐई उत्तम बैध, बीपीआरओ प्रसेन्जित मंडल को शामिल किया गया है । जांच टीम छक्कूधाडा पंचायत में गहन जांच कर जांच रिपोर्ट पाकुड़ उपायुक्त को सौपी जाएगी । जांच रिपोट के आधार पर मुखिया व उपमुखिया व वार्ड सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की मापदंड तैयार किया जाएगा।





