Search

October 10, 2026 10:47 pm

उपासना मरांडी ने प्रखंड के दर्जनों गाँव में चलाया जनसंपर्क अभियान।

सतनाम सिंह

पाकुडिया:- युवा नेत्री उपासना मरांडी (पिंकी) द्वारा‎ शुक्रवार को पाकुडिया प्रखंड के दर्जनों गाँव‎ मे सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें अभियान में राज्य प्रायोजित योजनाओं की विस्तार से लोगों को जानकारी दी गई तथा उससे लाभान्वित होने को कहा। इस दौरान कहा कि माननीय हेमंत सोरेन जी का सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उनके लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है। लेकिन अभी तक कई गरीबों को इसका लाभ नहीं मिला है। इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी लाभकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मंइया सम्मान‎ योजना,बिजली बिल माफी,200 युनिट बिजली फ्री,आबुआ आवास योजना,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाए। ताकि आम जनता इन सब योजनाओं‎ का लाभ उठा सकें मौके पर मईनुद्दीन अंसारी,अजीत मंडल,पंसस रिमा रविदास,सुरज दास,विश्वजीत दास,मंटू भगत,तोहिदुल शेख,मुजीबुल रहमान सहित सैकड़ों‎ झामुमो कार्यकर्ता‎ उपस्थित‎ थे।

img 20240920 wa00455938578491873639233

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!