Search

October 10, 2026 10:51 pm

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम पाकुड़ में, महासम्मेलन के जरिए दिखाएंगे पार्टी की ताकत

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ : कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शनिवार गोकुलपुर बाजार समिति स्थित 3:00 बजे सभा को संबोधित करेंगे. जिसकी तैयारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरी तरीके से कर ली गई है. कांग्रेस पदाधिकारी ने सभा स्थल का जायजा भी लिया जिससे कार्यक्रम करने में कोई असुविधा न हो. आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यह सभा होने वाली है. साथ ही जानकारी के अनुसार इस सभा के माध्यम से आलमगीर आलम के चाहने वालों और उनके समर्थकों का जमावड़ा सैकड़ो की संख्या में इस सभा में उपस्थित हो सकते हैं. कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से पाकुड़ जिला में कांग्रेस पार्टी की ताकत को दिखाने की कोशिश में है. साथ ही कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में पाकुड़ विधानसभा के लिए किसको टिकट देगी इसकी भी घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है. क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की टिकट को लेकर आम लोगों के बीच में असमंजस का माहौल है. हालांकि प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम तथा कांग्रेस के कई बड़े पदाधिकारी यह साफ कर चुके हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ही टिकट लेंगे और पार्टी से चुनाव लड़ेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने यह साफ बता दिया था कि ना मैं चुनाव लड़ूंगा,ना मेरी मां चुनाव लड़ेगी, टिकट तो पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को ही मिलेगी और आलमगीर आलम साहब ही चुनाव लड़ेंगे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!