Search

October 10, 2026 11:56 pm

मंत्री से मिले राजद जिला अध्यक्ष, पाकुड़ की जनसमस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा।

पाकुड़। राष्ट्रीय जनता दल के पाकुड़ जिलाध्यक्ष महाबीर मड़ैया ने बुधवार को राजधानी रांची स्थित आवास पर श्रम, नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाकुड़ जिले से जुड़ी आमजन की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
मड़ैया ने धर्मपुर से पाकुड़ तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण लोगों को हो रही आवागमन की परेशानी तथा दिन के समय ओवरलोड वाहनों के परिचालन से शहरवासियों और जिले में आवागमन करने वाले लोगों को हो रही कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान पाकुड़ जिले में राजद का जिला सम्मेलन आयोजित कराने को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने जल्द ही सम्मेलन की तिथि निर्धारित करने की बात कही। मड़ैया ने कहा कि जिले की जनसमस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!