Search

April 1, 2026 12:12 pm

पाकुड़ समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार ने किया ध्वजारोहण, जिलावासियों को दी शुभकामनाएं

सतनाम सिंह

पाकुड़: 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मनीष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने इस अवसर पर जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के महत्व और इसके आदर्शों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे देश को स्वतंत्र और लोकतांत्रिक बनाया। समारोह में जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर जिले के विकास, सामाजिक एकता और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह का समापन मिठाई वितरण और देशभक्ति गीतों के साथ हुआ। उपायुक्त ने जनता से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और झारखंड के विकास में योगदान दें।

20250126 1947577324210507595055326
20250126 1948074209219671302299290
20250126 1947553328303708181430468

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!