Search

October 15, 2025 2:15 am

कांग्रेस की बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर हुआ विचार-विमर्श

पाकुड़। पाकुड़ सदर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस पार्टी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक ने की। इस बैठक में हाल ही में नियुक्त किए गए प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार दास की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करना था। इस दौरान पर्यवेक्षक अशोक कुमार दास ने संगठनात्मक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि काँग्रेस महागठबंधन सरकार में शामिल होकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुँचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता से संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने सभी स्तरों पर भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए हैं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे संगठन को मजबूत करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं। अशोक दास ने विधानसभा चुनाव में विधायक निसात आलम की ऐतिहासिक जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी जोश के साथ संगठन की जड़ों को और भी गहरा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करें और संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बोकुल, असद हुसैन, देबू बिस्वास, बसीर, हाजी जमालुदीन, नेहाल अख्तर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250411 wa00132110474885144490772
img 20250411 wa00126093954347065935116

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर