Search

October 15, 2025 2:18 am

अनियमितताओं के आलोक में 11 क्रशर यूनिट को अगले आदेश तक किया गया सील

पाकुड़। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, दुमका के संयुक्त जांच दल के नेतृत्व में पाकुड़ अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजों में संचालित क्रशर यूनिटों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके आधार पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 क्रशर यूनिट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान पर्यावरण मानकों का उल्लंघन, वैध कागजातों की अनुपस्थिति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी कई खामियाँ उजागर हुईं। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्रशर यूनिट का संचालन रोकते हुए उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे की जाँच जारी रहेगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अनियमित रूप से संचालित अन्य इकाइयों के खिलाफ भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संयुक्त जांच दल ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध खनन गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें ताकि पर्यावरण संतुलन व कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

img 20250430 wa00286921406174009184134

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर