Search

September 25, 2026 10:14 pm

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुई पुलिस, सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

पकड़े गए बिना कागजात के वाहन, हेलमेट नहीं पहनने वालों को दी गई सख्त चेतावनी।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़)। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर थाना के सामने एसआई बिरसा मुंडा एवं अन्य पुलिस जवानों की मौजूदगी में संचालित किया गया।
जांच के दौरान विशेष रूप से दो पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। वाहन चालकों के कागजात, डिक्की, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस एवं हेलमेट की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट चलाने वालों को मौके पर ही रोका और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, ओवरलोडिंग से बचाव तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। जिन वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं पाए गए, उनकी गाड़ियाँ अस्थायी रूप से रोकी गईं। दस्तावेज लाकर प्रस्तुत करने पर ही उन्हें कड़ी हिदायत के बाद छोड़ा गया। एसआई बिरसा मुंडा ने कहा, यातायात नियमों का उल्लंघन न सिर्फ खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर बनाना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!