Search

July 23, 2026 10:01 pm

फूल पहाड़ी पंचायत में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष शिविर का हुआ आयोजन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मंगलवार को फूल पहाड़ी पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधवा व विकलांग पेंशन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जन-धन खाता, उज्जवला योजना, विश्वकर्मा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगा कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किये गये और कार्रवाई की गई। साथ ही ग्रामीण मरीजों को सिकल सेल और स्वास्थ्य जाँच भी किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने स्वक्छता शपथ सहित नशा मुक्त करने का संकल्प दिलाया।शिविर में मुख्य रूप से फूल पहाड़ी पंचायत की मुखिया तालामय मरांडी, समाज सेवी सह जनप्रतिनिधि निज़ाम अंसारी प्रखंड कल्याण /कृषि पदाधिकारी के.सी.दास, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा पंचायत सचिव सह जनसेवक राजेंद्र भगत, रोजगार सेवक अजमत हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभुक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!