Search

April 24, 2026 10:33 am

क्रिकेट के पिच पर पाकुड़ की बेटी का धमाका।

संत जोसेफ स्कूल की सृष्टि हांसदा का झारखंड अंडर-19 महिला टीम में चयन, जिले का बढ़ाया मान

सतनाम सिंह

पाकुड़ की धरती से एक और होनहार खिलाड़ी ने राष्ट्रीय फलक की ओर कदम बढ़ाया है। संत जोसेफ स्कूल, पाकुड़ की छात्रा सृष्टि हांसदा का चयन झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे पाकुड़ जिले को गौरव का अनुभव हुआ है। सादगी से भरी सृष्टि का संघर्ष प्रेरणादायक रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और समर्पण रंग लाया। अपने दमदार प्रदर्शन और हरफनमौला खेल के दम पर उन्होंने टीम सिलेक्शन में selectors का ध्यान खींचा।।विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, सहपाठियों और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूल प्रिंसिपल ने इसे विद्यालय के लिए “गर्व का क्षण” बताया और कहा कि सृष्टि ने यह सिद्ध कर दिया कि संघर्ष की पिच पर मेहनत का बल्ला और हौसले की गेंद हमेशा छक्का मारती हैं।

img 20250722 wa00058170181231349835415

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!