Search

August 5, 2026 11:06 am

हम सखियाँ, एक डाल की समूह द्वारा सावन मिलन समारोह में छलका उत्सव का रंग, गीत-संगीत व स्नेह से गूंजा अमिरजोला कॉलोनी।

अमिरजोला। सावन की हरियाली और सौंदर्य को उत्सव में पिरोते हुए PSPCL और DBL परिवार की महिलाओं ने “हम सखियाँ, एक डाल की” समूह के बैनर तले शनिवार, 2 अगस्त 2025 को पच्वारा सेंट्रल कोल माइन्स के तत्वावधान में अमिरजोला कॉलोनी के द्वितीय मंज़िल सभागार में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया।
हरियाली थीम पर आधारित इस आयोजन का ड्रेस कोड ग्रीन एथनिक रखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया और सावन के गीतों, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में जहां महिलाओं ने हंसी-ठिठोली, खेल प्रतियोगिताएं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं बच्चों की मौजूदगी और उनके उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। सजीव संगीत की धुनों पर थिरकते कदमों ने शाम को और भी रंगीन बना दिया।
समारोह में महिलाओं ने आत्मनिर्भरता, आपसी सहयोग और प्रेम का संदेश दिया। आयोजन में रश्मि सिंह, वर्षा, वेरोनिका, पलक, सुरभि, नीना श्रीवास्तव, अर्चना प्रिंस, प्रिंयका, ज्योति सिंह, चंद्रिमा, चाँदनी और श्रुति सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी रिश्तों को मज़बूत करते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी।
मौके पर राकेश सिंह, कृष्णकांत सिंह, अर्नाल्ड, केदार कुमार, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, निपेंद्र कुमार, पी.के. श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

img 20250802 wa00427845600952665120775

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!