Search

September 17, 2026 3:40 am

कोल्डड्रिंक गोदाम का ताला तोड़कर 15 हजार नकद समेत बर्तन चोरी।

सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित मुकेश भगत के कोल्डड्रिंक गोदाम में सोमवार की रात हजारों की चोरी हो गई। पुलिस मंगलवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। गोदाम मालिक मुकेश के साथ पूछताछ की गई। मुकेश ने बताया कि उसका गोदाम बंद था। चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुकेश ने बताया कि उसके गोदाम से 15 हजार नगद और कांसा, पीतल की बर्तन चोरी हुई है। साथ ही चोरी की घटना को छिपाने के उद्देश्य से चोरों ने सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी साथ लेकर चला गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आसपास लगी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। मुकेश ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!