Search

September 19, 2026 11:24 pm

एसडीपीओ आवास परिसर में निकला जहरीला कोबरा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। एसडीपीओ आवास परिसर में शनिवार को जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) निकलने से हड़कंप मच गया। परिसर में सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। सूचना पर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान सांप को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम के अनुसार, वन विभाग के निर्देशानुसार पकड़े गए कोबरा को बाद में सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। टीम की तत्परता से एक ओर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, वहीं वन्यजीव का भी संरक्षण किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!