Search

September 13, 2025 7:28 pm

झारखंड आंदोलन की साझी लड़ाई… आज अधूरी हो गई।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। झारखंड राज्य निर्माण की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन ने पूरे राज्य को शोकाकुल कर दिया है। आंदोलन की उसी ऐतिहासिक यात्रा के एक और प्रमुख साक्षी और झारखंड आंदोलन के सच्चे सिपाही, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने आज भावुक होकर कहा—

गुरुजी चले गए… लेकिन उनका सपना, उनका संघर्ष, और उनके साथ बिताए हर क्षण हमारे लिए धरोहर हैं।

स्टीफन मरांडी ने याद करते हुए कहा कि 1970 के दशक से शुरू हुई यह संघर्ष यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक आंदोलन नहीं थी, बल्कि यह झारखंड की माटी, अस्मिता और अधिकार की आवाज थी। उन्होंने कहा कि गुरुजी के साथ जेल यात्राएं, आंदोलनों की चोटें, मंचों की गूंज और संघर्ष की तपिश आज भी उनके भीतर जिंदा है। हमने न सिर्फ झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि उसकी आत्मा को बचाए रखा। आज गुरुजी नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, संघर्ष और संकल्प हमारी सांसों में जिंदा रहेंगे। इस दौरान उन्होंने गुरुजी के साथ बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि ये तस्वीरें सिर्फ स्मृतियाँ नहीं, बल्कि झारखंड के इतिहास की जीवंत गवाही हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर