Search

May 10, 2026 9:21 am

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम बोले – उनका संघर्ष सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत।

बजरंग पंडित

पाकुड़: जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में बुधवार को स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा, जुझारू, बेबाक और निडर नेता थे। उन्होंने गरीबों, मजदूरों, वंचितों और झारखंडी अस्मिता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। पार्टी को मजबूती देने और अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुहूल अमीन, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुख्तार शेख, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, सोनू आलम, मोबारक हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!