हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र के गांव से मंगलवार को एक 14 वर्षीया लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। नाबालिग लड़की विद्यालय में गई थी , जहां से वह भाग गई। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद शाम को थाना को सूचित किया गया। इसको लेकर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह मोबाइल से प्रेम प्रसंग का मामला है। जहां पुणे मुंबई के एक युवक द्वारा मोबाइल से लड़की से संपर्क कर भगा ले जाने की बाते सामने आ रही है। जो बीते आठ महीने से संपर्क में था। उधर पुलिस इस मामले को लेकर काफी मुस्तैदी से लगे हुए है।






