रामगढ़ के नेमरा गांव में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को धान रोपनी कर रहे किसानों के बीच पहुंचे और खेती-किसानी की स्थिति का जायजा लिया। खेतों में काम कर रही ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने किसानों से समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “किसान खुशहाल होंगे तभी राज्य और देश सशक्त बनेंगे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें और लाभ उठाएं, मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। बारिश के मौसम में धान की बुवाई कर रहे किसानों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत की सराहना की और भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
Also Read: 108 एम्बुलेंस की बदहाली पर पाकुड़ सीएस का संवेदनहीन बयान, बोले- ‘एमओयू खत्म है, हम क्या करें’






