Search

May 12, 2026 6:13 pm

रक्षा बंधन पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी को बहनों ने बांधी राखी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर – रक्षा बंधन के अवसर पर शनिवार को महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा को दर्जनों बहनों ने राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। बहनों ने दोनों अधिकारियों को अपना भाई मानते हुए उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की, साथ ही क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने का आग्रह किया। इस मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। वे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर हैं। गौरतलब है कि रवि शर्मा को हाल ही में महेशपुर थाना प्रभारी के रूप में पदोन्नत किया गया है। इससे पहले वे मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर संवाद को प्राथमिकता में रखा है।
बहनों ने कहा कि वे दोनों अधिकारियों को अपना भाई मानती हैं और रक्षा बंधन पर राखी बांधकर यह बंधन और मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि वे जनता की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

img 20250809 wa0011208768329893667565
img 20250809 wa0010851047161113118867

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!