Search

May 12, 2026 5:18 pm

भव्य शिव मंदिर निर्माण का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न।

पाकुड़िया ग्राम स्थित शिवालय परिसर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच भव्य शिव मंदिर के नव-निर्माण का शुभारंभ हुआ। यजमान शंभू कुमार भगत एवं पुरोहित भुवनेश्वर ओझा ने ग्रामवासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का पावन अनुष्ठान संपन्न किया। भूमि पूजन के पश्चात मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई, नींव खोदी गई और शंखनाद के साथ इस ऐतिहासिक कार्य का विधिवत आरंभ किया गया। ज्ञात हो कि यहां ब्रिटिश काल में निर्मित पुराना शिव मंदिर अब जर्जर हो चुका है। उसी स्थान पर अब वास्तुशास्त्र आधारित, आकर्षक शिल्प और भव्यता से परिपूर्ण नया शिव मंदिर खड़ा किया जाएगा।
इस अवसर पर पूरे ग्राम में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। भूमि पूजन उपरांत उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने शीघ्र मंदिर निर्माण पूर्ण होने की मंगलकामनाएं कीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!