Search

August 4, 2026 11:30 pm

छोटे भाई ने बहन की लाठी से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के छोटा सिंहपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 30 वर्षीय देवीलाल हेंब्रम ने अपनी 37 वर्षीय बहन लुखी हेंब्रम की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 36/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लुखी हेंब्रम अपने ससुराल जामडूपानी (सरसडंगाल, जिला दुमका) से एक सप्ताह पहले मायके आई थी और रोज भाभी के साथ खेत में धान रोपने जाती थी। शुक्रवार की शाम खेत से लौटने के बाद अचानक छोटे भाई देवीलाल ने बिना किसी वजह के बहन के सिर पर चार-पांच बार लाठी से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर आंगन में गिर पड़ी। घटना के समय बड़ा भाई साहेब हेंब्रम घर पर नहीं था। घर लौटने पर उसने बहन को गंभीर हालत में देखा और तुरंत पाकुड़िया सीएचसी ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!