Search

August 4, 2026 11:29 pm

गुरुजी की सेवा व समर्पण सदैव याद रहेंगे, टीवी नरेंद्रन

रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक आवास में सोमवार को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उनके योगदान और स्मृतियां हमेशा हमारे हृदय में संजोई रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य व साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!