अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सुबह 10:10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया और भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। अपने संबोधन में विधायक हेमलाल मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज का दिन उन गुमनाम वीरों को नमन करने का विशेष अवसर है जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि देश सदैव उन वीर माताओं का भी ऋणी रहेगा जिन्होंने क्रांतिकारियों को जन्म दिया और आजादी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, विकास मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




