Search

August 3, 2026 8:44 pm

गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण और पुण्यतिथि मंगलवार को, हजारों लोगों के जुटने की संभावना।

पाकुड़। झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों से आवश्यक जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। बताया गया कि यह आयोजन सर्वदलीय रूप से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, समारोह में करीब 12 से 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम में मंत्री के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनका आगमन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!