Search

May 12, 2026 12:34 am

पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को दबोचा, भेजा जेल।

एस कुमार

महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने थाने के एसआई दीपक कुमार के साथ मिलकर गुरुवार को भिलाई बरमसिया गांव के नामजद आरोपी आसमान मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंडालमारा भिलाई बरमसिया गांव निवासी आसमान मरांडी के खिलाफ बीते 20 अगस्त को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में थाना कांड संख्या 145/25 के तहत मामला दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद महेशपुर पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!