अक्षय कुमार
राँची। रविवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका के समीप दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट द्वारा आयोजित बाइकथॉन सीजन-17 का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर आयोजित रैली में सैकड़ों की संख्या में साइकिल सवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के महत्व का संदेश दिया। मौके पर मंत्री ने कहा कि साइकिल चलाना खेल या व्यायाम के साथ साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण से सीधा जुड़ा हुआ एक सकारात्मक कदम है। आज जब प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियाँ बढ़ रही हैं ऐसे में साइकिलिंग जैसी पहल से हमें स्वस्थ और सशक्त समाज बनाने की प्रेरणा मिलती है। सरकार भी पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से यह आयोजन रांची ही नहीं, बल्कि पूरे राज्यवासियों को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहा है।


Related Posts

कोईहारा गाँव में बिजली घर बनाने की मांग को लेकर रजरप्पा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी से मिले ग्रामवासी

रांची स्थित सोहराय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झामुमो की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने लिया हिस्सा







