Search

October 1, 2026 5:40 am

भागवत कथा को लेकर चौकीढाब में निकाली गई कलश यात्रा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): श्री चिंताहरण महादेव सेवा समिति चौकीढाब के द्वारा मंगलवार को चौकीढाब गांव में 10 से 16 फरवरी तक आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह सह भक्ति ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रधालुओ ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल कन्याओ द्वारा नदी में जल भरकर नगर परिक्रमा किया। जहां सभी लोग भगवा ध्वज थामे जयकारा लगाया ।इसके बाद यज्ञ स्थल में पुजारी द्वारा विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित की गई। इस दौरान कथावाचक भी शामिल हु3 ।आयोजक कमिटी के सदस्यों ने बताया कि भागवत कथा में कथावाचक ब्रजरज दास जी महाराज वृंदावन के द्वारा प्रवचन की जाएगी। इस अवसर पर कमिटी के गुरुदयाल साहा , शिवशंकर साहा , प्रह्लाद साहा , दिनेश , आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!