Search

August 15, 2026 11:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर रामगढ़ जिला प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन

रामगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय एवं स्वस्थ खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

fb img 17868092997077478815944194379697

मैच में जिला प्रशासन एकादश की फिट खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए।  खराब क्षेत्र रक्षण के कारण मीडिया एकदशा को एक बड़ा लक्ष्य का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम ने भी जीत के लिए प्रयास किया लेकिन बल्लेबाजों के ढीले प्रदर्शन  के कारण निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। इस प्रकार जिला प्रशासन की टीम ने पूर्व की वर्षों की तरह इस  वर्ष भी मीडिया एकादश को  ने 48 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उप विकास आयुक्त, रामगढ़ आशीष अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए तथा गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए। आयोजन का उद्देश्य प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना रहा। जबकि अगले वर्ष दर्जनों पत्रकारों ने इस प्रतियोगिता को पारदर्शी ढंग से करवाने की मांग की है।

fb img 17868093195387457927095290756637

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!