Search

October 30, 2026 12:28 am

डीपीआरओ ने राजपोखर व पलियादाहा पंचायत भवन का किया निरीक्षण, दी आवश्यक निर्देश।

पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर और पलियादाहा पंचायत भवन का जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा भवन, प्रज्ञा केंद्र, मंईया कक्ष, सेग्रीगेशन बिन, स्वच्छता कक्ष, ऊर्जा कक्ष और वाटर फिल्टर का अवलोकन किया। साथ ही ज्ञान केंद्र, जन्म-मृत्यु पंजी और पंचायत सुदृढ़ीकरण की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लेते हुए उन्होंने मुखिया से समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!