Search

April 23, 2026 6:27 am

दो दिन पहले गेहूं के खेत में मिली थी नाबालिग की लाश, पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा।

हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा की घटना, एसआईटी गठन कर त्वरित कार्रवाई

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव के पास गेहूं के खेत में 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को मुर्गाडांगा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के सत्यापन के बाद शव की पहचान होपोनमय सोरेन (17 वर्ष), पिता स्वर्गीय लुखीराम सोरेन, निवासी मुर्गाडांगा, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतका के भाई माईकिल सोरेन के लिखित आवेदन पर हिरणपुर थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 02 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/238/70(2) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड के उद्भेदन के लिए गठित एसआईटी ने लगातार छापेमारी करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रफायल सोरेन (20 वर्ष), पिता डुबु सोरेन, निवासी बिझामारा, थाना हिरणपुर तथा अप्राथमिकी अभियुक्त एलगिन टुडू (20 वर्ष), पिता गाब्रियल टुडू, निवासी खजुरडांगा, थाना हिरणपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। सभी आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। छापेमारी दल में थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, अनुसंधानकर्ता अरुण कुमार राम, गौतम कुमार दास, जेना बालमुचु, बिनोद कुमार टुडू, साधन कर्मकार एवं थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

img 20260303 wa00075766441489543090758

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!