Search

October 16, 2025 10:49 pm

विजयादशमी पर संघ का पथ संचलन, पूर्ण गणवेश में दिखी एकता।

राजकुमार भगत

पाकुड़। विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पाकुड़ ज़िला द्वारा शनिवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया। हरिनडंगा हाई स्कूल मैदान श्याम नगर से प्रारंभ हुए इस संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दंड एवं वाद्ययंत्रों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नगर भ्रमण पर निकले। संचलन का मार्ग अंबेडकर चौक, हाटपड़ा, भगतपाड़ा, तांतीपाड़ा होते हुए पुनः मैदान पहुंचा, जहां ध्वजारोहण कर संघ की प्रार्थना “नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि” गाई गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दंड एवं योग का प्रदर्शन किया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने कहा कि यह गर्व का क्षण है जब स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के साक्षी बन रहे हैं। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। तब से राष्ट्र प्रथम मंत्र के साथ संघ ने समाज को संगठित कर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। वक्ताओं ने बताया कि संघ के छह प्रमुख उत्सवों में विजयादशमी उत्सव भी एक है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ जन-जन तक सेवा कार्यों को पहुंचाने में जुटा है। आगामी कार्यक्रम शस्त्र पूजन का होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर