Search

October 14, 2025 6:15 pm

पत्थर लदा हाइवा घर में पलटा, सो रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम।

ग्रामीणों की पुलिस से हुई जमकर नोकझोक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शहरग्राम -रानीपुर पथ के बिंदाडीह निकट शनिवार अहले सुबह पत्थर लदे हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के ऊपर पलटी मार गया। जिससे घर मे सो रहे सकल बेसरा (55) की तत्काल मौत हो गई। वही घर भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया ।इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घण्टो सड़क को जाम कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित ग्रामीणों के साथ पुलिस की नोकझोक भी हुई। ग्रामीणों के साथ काफी देर तक वार्ता किया व मुआवजे राशि की आश्वासन देने के बाद जाम को हटाया गया। वही शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया ।हाइवा संख्या डब्लूबी 59 डी 1215 शहरग्राम निकट एक क्रशर से करीब 50 टन पत्थर चिप्स लोडकर हिरणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अहले सुबह करीब तीन बजे बिन्दादिह निकट एक दूसरे यात्री वाहन को बचाने के दौरान हाइवा पलटी मारकर निकट के एक मिट्टी घर मे गिर गया। जहां मृतक अपने घर के सामने आंगन में आठ मवेशियों को बांधकर सो रहा था। दुर्घटना में हाइवा में लदे सभी पत्थर मृतक के ऊपर गिरने से दबकर मौत हो गई। सूचना मिलने साथ घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने सुबह पांच बजे से ही शव को सड़क में रख जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इधर नोकझोक होने पर एएसआई सुकल मरांडी को आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक पकड़कर रखा। इसके बाद छोड़ दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों के साथ पदाधिकारियो के साथ लम्बी बातचीत चली। जिसमे यह निर्णय लिया गया कि अंचल प्रशासन के द्वारा मुआवजे राशि के रूप में एक लाख की राशि दी जाएगी। वही बीडीओ ने मृतक के दोनों पुत्र को आवास की लाभ देने की बात कही। वही बीमा राशि को लेकर पहल करने की आश्वासन दिया गया। मृतक के पुत्र जितराय बेसरा व जयलाल बेसरा ने बताया कि घर मे आठ भैसा है। पिताजी घर के आंगन में सोकर रखवाली कर रहा था कि यह दुर्घटना घट गई। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है। घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल पुलिस द्वारा घर मे गिरे वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

img 20251011 wa00028824728479289871233
img 20251011 wa00013675295664825391149

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर