Search

October 12, 2026 11:36 am

खुट्टापाड़ा बामदेव आश्रम के प्रखर अनुयायी सुबिमल चक्रवर्ती का निधन, श्रद्धांजलि देने उमड़े सैकड़ों लोग

पाकुड़ | जिला मुख्यालय स्थित खुट्टापाड़ा बामदेव आश्रम के प्रखर अनुयायी, हसमुख व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के साधक सुबिमल चक्रवर्ती (79) का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुबिमल चक्रवर्ती अपने हृदयस्पर्शी विचारों, गहन आध्यात्मिकता और सेवा भावना के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे। वे वर्षों से आश्रम में साधना और सेवा में रत रहे, और उनके जीवन से अनेक लोगों ने प्रेरणा ली। उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, अनुयायी और क्षेत्रवासी पहुंचे। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबिमल दा जैसे लोग समाज की सच्ची पूंजी होते हैं, उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!