Search

November 21, 2025 9:56 pm

जस्टिस ऑन व्हील पहुँचा लिट्टीपाड़ा — ग्रामीणों को मिली कानूनी जागरूकता की राह।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड सभागार भवन में सोमवार को “जस्टिस ऑन व्हील” के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मरांगबीटी बेसरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में पाकुड़ स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन अशोक कुमार शुक्ला और सदस्य राजीव कुमार झा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, न्यायिक सेवाओं की आसान पहुंच और निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर नागरिक का कानून के प्रति जागरूक होना जरूरी है। जागरूकता ही अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी हथियार है। चेयरमैन शुक्ला ने कहा कि “जस्टिस ऑन व्हील” का मकसद ग्रामीण इलाकों में न्यायिक व्यवस्था को doorstep तक पहुंचाना और “न्याय सबके द्वार” की परिकल्पना को साकार करना है।
कार्यक्रम में उप प्रमुख आबेदा बीवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, पीएलवी जयंती कुमारी सहित सभी पंचायतों के मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता से गांव-गांव में कानून के प्रति भरोसा और समझ बढ़ेगी।

img 20251103 wa00293877596646789166962
img 20251103 wa00286756831566448660154

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर