Search

September 10, 2026 8:52 pm

दुर्गा सोरेन की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, अजीजुल इस्लाम बोले- उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

पाकुड़। धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में बुधवार को स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी और जुझारू योद्धा थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के साथ गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। झारखंड की अस्मिता और अलग राज्य के आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका संघर्ष और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, मिथिलेश घोष, जहूर आलम, मुकेश सिंह, नूर आलम, मुसलोद्दीन शेख, इसहाक अंसारी, प्रकाश सिंह, इस्माईल शेख, जाकिर हुसैन, मोबारक हुसैन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!