राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर टाउन क्लब द्वारा जबरदहा स्टेडियम में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रारम्भिक मैच में के स्टार टीम ने एफसी एमजल अमड़ापाड़ा को हराया। खेल का शुभारम्भ मुखिया राखी हांसदा व एएसआई सनातन मांझी ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में 16 टीम भाग ले रहा है। इसमे विजेता टीम को एक लाख , उप विजेता को 80 हजार सहित सेमी फाइनल में पहुंचे दो टीम को 15 -15 हजार की राशि व शील्ड , कप देकर पुरस्कृत किया जाएगा। खेल के पहली मैच में लिट्टीपाड़ा टीम एक गोल से विजयी हुए। वही दूसरी मैच में शिवापहाड़ टीम ने पाकुड़िया को एक गोल से हराया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए एएसआई ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में फुटबॉल खेल को लेकर युवाओ में काफी जुनून है। खेल को निष्ठा व समर्पण के भाव से खेले जाने पर सफलता अवश्य मिलेगी। खेल से हम अपना भविष्य भी बना सकते है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष करीम अंसारी , सचिव मुबारक अंसारी ,नाजिर अंसारी , मुख्तार अंसारी , रौशन सोरेन , राजेश हेम्ब्रम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।







