Search

December 29, 2025 6:51 pm

झारखंड स्थापना दिवस पर “रन फॉर झारखंड” से गूंजेगा पाकुड़, उपायुक्त मनीष कुमार ने की जनभागीदारी की अपील।

पाकुड़ | झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन ने उत्सव को खास अंदाज में मनाने की तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रमों की शुरुआत 11 नवंबर की सुबह 6 बजे “रन फॉर झारखंड” से होगी, जो सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क से समाहरणालय परिसर तक आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि “रन फॉर झारखंड” सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर जिले के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, खेल प्रेमी, सामाजिक संस्थाएं और आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस आयोजन में शामिल हों और झारखंड की गौरवगाथा का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की आत्मा और हमारी सामूहिक शक्ति को दर्शाता है। आइए, हम सब मिलकर झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस पर अन्य कई जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य झारखंड की उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर