Search

February 11, 2026 10:35 am

मनरेगा बनाम VB जी राम जी : क्या ग्रामीण भारत से छीनी जा रही रोजगार की गारंटी?

पलामू में मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक में फूटा आक्रोश, मानदेय लंबित, भविष्य अधर में

मेदिनीनगर (पलामू) — ग्रामीण रोजगार की रीढ़ मानी जाने वाली मनरेगा योजना को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए कानून VB जी राम जी को लेकर पलामू जिला मनरेगा कर्मचारी संघ की बैठक मेदिनीनगर कचहरी स्थित ताईद शेड में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार सेवकों का गुस्सा और चिंता खुलकर सामने आई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। बैठक में पलामू जिले के लगभग सभी प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा जहां ग्रामीण गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार देता है, वहीं VB जी राम जी इस अधिकार को कमजोर कर अनिश्चितता की ओर धकेल रहा है।

अधिकार बनाम अनिश्चितता

वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के लिए जीवनरेखा है। इसके तहत 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी, पारदर्शिता और जवाबदेही तय है। इसके विपरीत VBG रामजी को लेकर अभी तक न तो स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं और न ही रोजगार सेवकों की भूमिका, मानदेय व सेवा सुरक्षा पर कोई ठोस आश्वासन।

लंबित मानदेय बना सबसे बड़ा मुद्दा

बैठक में सभी प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने महीनों से लंबित मानदेय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। रोजगार सेवकों ने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले कर्मचारी खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। मानदेय भुगतान में देरी को सरकार की उदासीनता बताया गया।

Also Read:

संघ की दो टूक चेतावनी

जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि

लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया,

और VBG रामजी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई,

तो मनरेगा कर्मचारी संघ जिला से राज्य स्तर तक व्यापक आंदोलन करेगा।

गूंजता सवाल

Also Read: E-paper 09-02-2026

बैठक के अंत में एक सवाल बार-बार गूंजता रहा—
क्या रोजगार अब अधिकार नहीं, सरकार की कृपा बनकर रह जाएगा?
क्या ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर नहीं, बल्कि असहाय बनाया जा रहा है?

संघ ने निर्णय लिया कि इन सवालों और मांगों को लेकर सरकार तक मजबूती से आवाज पहुंचाई जाएगी।
मौके पर उपस्थिति
मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक देवेन्द्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास पाण्डेय, कानूनी सलाहकार रामाकांत तिवारी, मनोज चौबे, मुकेश कुमार तिवारी, जगत प्रसाद मेहता, दिनेश कुमार, उमेश कुमार पाण्डेय, उपेन्द्र कुमार सिंह, भीष्म नारायण, संजय सूरज, अमोद कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, अख्तर हुसैन, नागेंद्र कुमार पाण्डेय,मोहम्मद शकील, संजय कुमार, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।बैठक का संचालन पप्पू जायसवाल नें किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर