Search

October 1, 2026 11:57 am

झामुमो उपाध्यक्ष धानो मरांडी की माता के निधन पर जताई गई संवेदना

अमड़ापाड़ा। झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी की माताजी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुःखद सूचना के बाद झामुमो के युवा नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू रविवार को आलूबेड़ा पंचायत अंतर्गत खांडोकाटा-बारगो स्थित उनके निजी आवास पहुंचे।
विकास मुर्मू ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह परिजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग करेगा। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, आलूबेड़ा पंचायत सचिव एग्नेसियुस मुर्मू, बैजल टुडू सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!