Search

April 2, 2026 3:14 am

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों का हुआ निरीक्षण

बेरमो। आज शनिवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के मतदान दिवस की तैयारी का निरीक्षण निर्वाची पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद (वर्ग-ख), अध्यक्ष पद-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) तथा निर्वाची पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद् (वर्ग-ख) सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेरमो (बोकारो) द्वारा फुसरो नगर परिषद् क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधा तथा अन्य तैयारी आदि का निरीक्षण किया गया। जिसमें 1. प्राथमिक विद्यालय, ढोरी बस्ती, 2. सामुदायिक भवन भेड़मुक्का, 3. सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र तुरीटोला, 4. सी०सी०एल० विवाह भवन मधुकनारी, 5. नव प्राथमिक विद्यालय राजाबेड़ा, 6. प्राथमिक विद्यालय सिंगारबेड ढोरी, 7. नव प्राथमिक विद्यालय बड़कीटांड आदि मतदान केन्द्र भवनों का निरीक्षण हुआ। मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) मुकेश मछुआ, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-मुकेश कुमार के अलावे सुनील कुमार, जसीम रजा सहित अन्य उपस्थित रहे।

motion photo 59110182707584596038642351299541106379
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते चुनाव अधिकारी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!