Search

February 18, 2026 1:30 am

19 फरवरी से शुरू होगा पाक रमजान,अजहर ने क्षेत्रवासियों को दी मुबारकबाद

दुआओं में देश की सलामती मांगें: अजहर

गरीबों की मदद ही असली इबादत: अजहर

पाकुड़: मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए सबसे पवित्र और इबादत का महीना माह-ए-रमजान इस वर्ष 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। रमजान के आगमन को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 18 फरवरी की रात से मस्जिदों में विशेष नमाज ‘तराबी’ का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसके साथ ही रोजेदारों के सब्र और शुक्र का यह महीना विधिवत आरंभ होगा।इस पावन अवसर पर पाकुड़ के पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम ने क्षेत्र के तमाम मुस्लिम भाई-बहनों को दिली मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने अपने संदेश में रमजान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि रमजान का महीना हमें धैर्य, आत्म-अनुशासन और मानवता की सेवा का संदेश देता है। यह महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपनी बुराइयों को त्यागने और अल्लाह की इबादत में खुद को समर्पित करने का वक्त है।”

img 20260217 wa00404134600249151218570

अजहर इस्लाम की ने लोगों से की अपील:

अजहर इस्लाम ने पाकुड़ की जनता से विशेष रूप से कई बिंदुओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है

जरूरतमंदों की मदद (जकात और खैरात): उन्होंने कहा कि रमजान का असली मकसद तभी पूरा होता है जब हम अपने आसपास के गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करें। “इफ्तार और सहरी के वक्त यह सुनिश्चित करें कि आपके पड़ोस में कोई भूखा न सोए।

सांप्रदायिक सौहार्द: पाकुड़ हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का केंद्र रहा है। उन्होंने अपील की कि सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और इस पाक महीने में आपसी भाईचारे को और मजबूत करें।

img 20260217 wa00391782849964247187709

दुआओं में देश की सलामती मांगें

अजहर इस्लाम ने अपने संदेश में विशेष रूप से कहा‌कि यह महीना खुद को अनुशासन में ढालने का है। मैं तमाम रोजेदारों से गुजारिश करता हूँ कि अपनी इबादत और दुआओं में हमारे देश की अखंडता, पाकुड़ की तरक्की और आपसी मोहब्बत की सलामती के लिए विशेष प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी इबादतों को कुबूल फरमाए।समाजसेवी ने स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह किया है कि रमजान के दौरान बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए ताकि रोजेदारों और अकीदतमंदों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर