Search

April 26, 2026 6:13 am

उपासना मरांडी ने दी क्रिसमस और नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं, भाईचारे और समृद्धि का संदेश साझा।

पाकुड़: क्रिसमस पर्व और नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को दिल से बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा और मानवता का पर्व है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है, वहीं नव वर्ष नए सपनों, नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है।अपने संदेश में उपासना मरांडी ने कहा कि वह कामना करती हैं कि आने वाला वर्ष क्षेत्र के हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव ही किसी भी क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा आम लोगों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए समर्पित रहा है। जनता के सहयोग और विश्वास से ही महेशपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है।अंत में उन्होंने सभी से प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए महेशपुर की जनता को एक बार फिर क्रिसमस और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!