Search

March 2, 2026 1:54 am

वैदिक मंत्रों और 108 कलशों के संग आस्था का महासंगम, स्वामी कृष्णानंद सरस्वती की उपस्थिति में भव्य श्रीश्री राधाबल्लभ महोत्सव।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के बिरकिट्टी गांव स्थित श्रीश्री राधाबल्लभ महोत्सव रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ विशेष पूजा का आयोजन किया गया. वही सिद्धपीठ तारापीठ आश्रम के आश्रम अध्यक्ष महाराज श्रीमद् स्वामी कृष्णानंद सरस्वती महाराज की उपस्थिति में श्रीश्री राधावल्लभ मंदिर के परिसर से कन्या व महिलाओं ने 108 कलश लेकर गाजे बाजे के साथ बिरकिट्टी- बोढालपोखर में पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश भरकर महिलाओं ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः श्रीश्री राधाबल्लभ मंदिर प्रांगण पहुंचे. इसके बाद पुरोहितों के द्वारा विशेष पूजा व वैदिक हवन की गई. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में श्रीश्री राधावल्लभ जी के महोत्सव के अवसर पर महाप्रसाद का ग्रहण किया. मौके पर उत्सव आयोजक समिति के अध्यक्ष तमाल चंद्र बनर्जी, चांदू माल, विनय माल, गणेश चंद्र कर्मकार, तपन दत्त, देव प्रसाद दत्त, रविंद्र नाथ आचार्य, प्रबोध मंडल, आनंद भंडारी, सुप्रिय दत्त, गोपीनाथ बनर्जी, सनत बनर्जी, सुदाम माल, सोनू माल, मकुल प्रमाणिक, सुमन दत्त, नरेंद्र राजवंशी, मनोज माल, सहादेव दास, मधुसूदन कर्मकार, सूजन राजवंशी, अमित मंडल, मुकुलेंद्र प्रमाणिक, श्रीचरण दास, अमरेश चतुर्वेदी, विवेकानंद सिंह, राजीव मंडल, नवीन चंद्र चौबे, गुरचरण दास सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे।

img 20260301 wa00381858181285015593885
img 20260301 wa00395204920266858215191

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर