Search

September 2, 2026 10:43 pm

बिना बंटवारे की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री, छह के खिलाफ थाना में मामला दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर/पाकुड़। थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव में फर्जीवाड़ा तरीके से जमीन को खरीद बिक्री कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर महेशपुर- सीलमपुर निवासी सह वादी नंदकुमार भगत ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर बताया है कि उसकी जमीन मौजा सीलमपुर में है. जिसका खाता संख्या 232 एवं खेसरा संख्या 373 है. इसी जमीन में से षडयंत्र रचकर फर्जीवाड़ा करते हुए महेशपुर- देवीनगर गांव निवासी मुन्नी देवी, इंद्रजित भगत, अनंत लाल भगत ने दो कठ्ठा चार धूर एवं एक कठ्ठा दो धूर जमीन नसीरूद्दीन खान, मकदमपुर गांव निवासी व मो़. रिजवान सीलमपुर निवासी को बेच दिया है. बताया है कि इस फर्जीवाड़े में देवीनगर की पूजा देवी भी शामिल हैं. क्योंकि इसको सभी बात मालूम रहते हुए भी गवाह बनी है. उक्त जमीन पर छह अंशदार है. जिसमें से एक वादी नंदकुमार भगत भी है. उसमें कोई भी बंटवारा नहीं हुआ है, और न कोई बंटनामा पत्र है. वादी ने बताया है कि इस बात की जानकारी उसे तब हुई जब क्रेता द्वारा अपना काम अपने सहयोगी के साथ उक्त जमीन पर पहुंचा एवं मकान निर्माण का कार्य शुरू कर दिया. वादी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में मुन्नी देवी, इंद्रजित भगत, अनंत लाल भगत, पूजा देवी व नसीरुद्दीन खान और मो. रिजवान के खिलाफ एकमत होकर षडयंत्र के तहत जमीन का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में थाना कांड संख्या – 151/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!