Search

April 16, 2026 7:08 am

दो बालू लदा हाइवा की भीषण टक्कर, चालक-उपचालक गंभीर घायल।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव के समीप रविवार अहले सुबह दो बालू लदे हाईवा की टक्कर में चालक व उपचालक गंभीर रूप घायल हो गया. जानकारी के अनुसार एक बालू लदा हाईवा महेशपुर से पश्चिम बंगाल मुरारई की ओर तेजरफ्तार से जा रहा था. इसी दौरान सोनारपाड़ा गांव के समीप अगला पहिया ब्लास्ट कर गया. जिससे अचानक उक्त हाईवा बीच सड़क पर ही रुक गई. वही पीछे से आ रही हाईवा संख्या डब्लूबी 57 एफ-5483 के चालक बालू लादकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. इसी दौरान सोनारपाड़ा गांव के समीप चालक नींद में पलक झपकते हुए अनियंत्रित होकर सामने खड़े एक अन्य हाईवा के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले हाईवा का अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. इस घटना से टक्कर मारने वाले हाईवा चालक व उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!