Search

March 21, 2026 7:56 pm

कोदवाटांड़ में आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

अक्षय कुमार

ललपनिया। आज शनिवार ईद के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो गोमिया प्रखंड अंतर्गत कोदवाटांड़ में मो. इफ्तेखार उर्फ पप्पू तथा मो. सुभानी अंसारी के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में शामिल हुए।

img 20260321 wa01558518129779409985297
img 20260321 wa01593294766099478481804
ईद पर बच्चों से मिलकर दी बधाई

इस अवसर पर मंत्री ने एक-दूसरे के साथ ईद की खुशियां साझा करते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मौके पर मंत्री ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद मिलन समारोह आपसी प्रेम, मेलजोल और एकता की सुंदर मिसाल है। यह एक ऐसा अवसर है, जहां हम धर्म, जाति, भाषा और वर्ग से ऊपर उठकर एक-दूसरे के करीब आते हैं और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं और एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

img 20260321 wa015298922850266543007
img 20260321 wa01518002740274146254320
img 20260321 wa01621221451667020261344
ईद मिलन समारोह

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर