Search

November 10, 2026 9:36 pm

हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर, इलाज के खर्च की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

पीछे करने के दौरान हुआ हादसा, कुछ दूर तक युवक को घसीटता ले गया भारी वाहन।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ । थाना क्षेत्र के राजा गैरेज के समीप मंगलवार को कोयला लोड हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार 28 वर्षीय रामलाल साह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, हाइवा (जेएच 04 एबी 4043) कठालडीह कोयला खदान से कोयला लेकर पाकुड़ की ओर जा रहा था। राजा गैरेज के समीप पीछे करने के दौरान बाइक (जेएच 04 जेड 2235) सवार रामलाल साह उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक कुछ दूर तक हाइवा के साथ घसीटते चले गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक शिवम कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा रोककर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की कि घायल के इलाज का पूरा खर्च संबंधित कोयला कंपनी और वाहन मालिक वहन करें। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा।

IMG 20261110 WA0003

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!